अपराधउत्तराखंड

हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

 

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने हरिद्वार में एक महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम को शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर  पर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि रानीपुर कोतवाली में तैनात एएसआई उससे मामले का निपटारा कराने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही है. शिकायतकर्ता का दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि महिला एएसआई मामले में समझौता कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थी. शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच की.

 

फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस टीम रिश्वत लेने से जुड़े पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी और गिरफ्तारी से जुड़े अन्य तथ्यों का इंतजार है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button