उत्तराखंड

कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों की की गई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

दिनांक 28 सितंबर 2026 को के०के०एम० कुष्ठ आश्रम, नालापानी, सहस्रधारा में कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों हेतु एक बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें ई०एन०टी० (ENT) के 5, ऑर्थो के 12, नेत्र रोग के 11, महिला रोग के 15, फिजिशियन के 10, हाई बी०पी० के 5 और मधुमेह (डायबिटीज) के 2 मरीज शामिल थे। इसके साथ ही शिविर में 50 लोगों की छाती के एक्स-रे (X-Ray) किए गए, जिनमें से 10 व्यक्तियों में टी०बी० के संदिग्ध लक्षण पाए गए।

शिविर के दौरान खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और शहरी विकास विभागों के अधिकारियों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा, NIEPVD की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती सुनंदा राणा द्वारा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेश कुमार शर्मा, डॉ मनोज वर्मा (वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी), श्री बाबूराम तोमर, श्री बी०पी० शर्मा एवं श्री सूरज सिंह उपस्थित रहे। शिविर की संपूर्ण व्यवस्था सत्य साईं सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप द्वारा 30 सेवा दल के सदस्यों के साथ मिलकर सुचारू रूप से संपन्न कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button