उत्तराखंडराजनीति

राज्यसभा चुनाव: दिनेश आर्य ने भरा पर्चा, सीएम धामी की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया  जिसमें उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा।नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। भाजपा नेताओं की मौजूदगी में दिनेश आर्य ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल किया।

 

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने दिनेश आर्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधानसभा पहुंचे। उनके पहुंचने के दौरान विधानसभा परिसर में भाजपा के कई सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों और पार्टी नेताओं ने इसे लेकर खुशी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button