उत्तराखंड

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आयुर्वेद और होम्योपैथी के विशेषज्ञ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड समेत छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इस फेरबदल के तहत ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अब तक लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 

वहीं, उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी रह चुके दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को राज्य की राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है

 

राष्ट्रपति की ओर से की गई इन नियुक्तियों के बाद संबंधित राज्यों में राज्यपालों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। उत्तराखंड में नए राज्यपाल की नियुक्ति के साथ ही अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी प्राथमिकताएं क्या होंगी।

बता दें कि ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे चुके हैं. इसके साथ ही पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में लंबा राजनीतिक अनुभव है. बिसेन को राज्यपाल नियुक्त करने पर सीएम धामी ने शुभकामनाएं दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button