उत्तराखंड

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीने में तेज दर्द के बाद वह बेहोश हो गए थे। सूचना मिलने पर मेडिकल टीम उनके घर पहुंची और उन्हें बचाने की कोशिश की गई।

इसके बाद नाना पाटेकर को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है।

 

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के बेहद चर्चित अभिनेताओं में शामिल रहे। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे और वर्ष 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button