उत्तराखंड

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के नए चेयरमैन बने राजबीर सिंह बिष्ट

नैनीताल। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को नया चेयरमैन मिल गया है। बुधवार,को नैनीताल में हुई बार काउंसिल की 26 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में अधिवक्ता राजबीर सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में बिष्ट को 11 प्रथम वरीयता मत मिले। उनके मुकाबले कुलदीप कुमार को 8 और योगेंद्र सिंह तोमर को 5 मत हासिल हुए, जबकि दो मत अवैध घोषित किए गए। इस तरह राजबीर सिंह बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

सुशीला मेहता बिष्ट निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं

चुनाव में अधिवक्ता सुशीला मेहता बिष्ट को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता डी.के. शर्मा को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के प्रतिनिधि सदस्य के तौर पर चुना गया है। डी.के. शर्मा इससे पहले भी कई बार BCI में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके है

 

पहले भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं बिष्ट

राजबीर सिंह बिष्ट इससे पहले बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक स्थित बरसाली गांव के रहने वाले हैं। लंबे समय से देहरादून जिला अदालत में अधिवक्ता के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

चेयरमैन चुने जाने के बाद अधिवक्ता समुदाय में खुशी का माहौल है। साथी अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button