उत्तराखंडराजनीति

आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, राहुल-प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर FIR

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करना राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं को भारी पड़ा है। दिल्ली पुलिस ने बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

पूरा मामला 6 अक्टूबर का है, जब इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद भवन से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मार्च के लिए नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त कार्यालय से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

बैरिकेड पार कर परिसर में पहुंचने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर की सुबह  सोशल मीडिया के जरिए संसद भवन से निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च निकाले जाने की जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि अनुमति नहीं होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने मार्च शुरू किया और रास्ते में लगाए गए बैरिकेड को पार कर आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश किया।

कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने निषेधाज्ञा के उल्लंघन और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोपों को भी एफआईआर में शामिल किया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button